March 9, 2026

बागेश्वर में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना में 21 ग्रामप्रधान सम्मानित

बागेश्वर।   महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग बागेश्वर के तत्वाधान में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना के तहत जिला कार्यालय सभागार में लिंग अनुपात में बेहतर कार्य करने वाले 21 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ट कार्य वाली आंगनबाडी, अशा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं के लिए सम्मान समारोह एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा0 उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। इस अवसर पर मा0 विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, अध्यक्ष नगर पालिका बागेश्वर सुरेश खेतवाल ने भी शिकरत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जनपद बागेश्वर के ग्राम प्रधानों, बाल विकास विभाग एवं जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागो के अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा हैं जिसका प्रतिफल यह हैं कि जनपद बागेश्वर लिंगानुपात में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, जिसके लिए उन्होने सभी को बधार्इ एवं शुभाकामनायें दी। तथा आगे भी इस कार्यक्रम को इसी सफलता के साथ जारी खरने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि आज समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव का व्यवहार किया जाता जो ठीक नहीं हैं, जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दियें कि इसके लिए सभी ग्राम एवं न्याय पंचायत स्तर पर लोगो का जागरूक करने के लिए कार्यशालाओं का अयोजन किया जाय, तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए इस कार्यशाला में प्रतिभावान छात्राओं एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलओं एवं बालिकाओं की सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय, ताकि प्रतिभावान छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं से अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। उन्होने यह भी कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कर्इ महत्वाकांशी योजनायें संचालित की जा रही हैं मगर ये योजनायें तभी सफल हो पायेगी जब हम लोग स्वंय अपने अधिकारो के प्रति जागरूक होगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने कहा कि जनपद बागेश्वर लिंगानुपात में प्रथम स्थान पर हैं जिसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी बधार्इ के पात्र हैं और कहा कि हम सभी को संकल्प लेना हैं कि बेटियों को पढाना भी हैं, आगे बढाना भी हैं तथा उनका संरक्षण भी करना है। तथा बेटियों के कष्टों का निवारण किस तरह से हो इस क्षेत्र में सभी को कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होने कहा कि कोविड काल में जिला प्रशासन, स्वास्थ विभाग, पुलिस नगर पालिका एवं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बेहतर ढंग से कार्य किया गया। जिसका प्रतिफल यह हैं कि जनपद बागेश्वर आज कोरोना मुक्त हुआ है। इसके लिए उन्होने सभी को बधार्इ दी। साथ ही कहा कि अभी खतरा अभी टला नहीं हैं इसके लिए सभी को सर्तकता एवं सावधानी बरतनी जरूरी है। इस अवर पर अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल ने कहा कि जनपद की कर्इ बेटियां अलग-अलग क्षेत्रों में जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होने कहा कि बेटियों के प्रति समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए वह भी समाज का एक अंग है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा द्वारा जनपद में लिंगानुपात में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें नंदन सिंह ग्राम प्रधान असों, अशोक कुमार ग्राम प्रधान घिघारतोला, पूरन सिंह ग्राम प्रधान बोहाला, श्रीममी आंनदी देवी ग्राम प्रधान गुरूना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 आंगनबाडी कार्यकत्री जिसमें श्रीमती इन्द्रा रावत, गायत्री दानू, खिला टाकुली, गीता जोशी, बसंती आर्या तथा 04 आशा वर्कर जिसमें श्रीमती देवकी देवी, अनिता रावत, तथा उत्कृष्ट बेहतर करने वाली 06 बालिकाओं को जिसमें कु0 अंजलि सती, नेहा काण्डपाल, कु0 धारा तिवारी, र्इशा धामी, कु0 अर्चना भण्डारी, हेमलता लोहार को घर की पहचान बेटी के नाम नेम प्लेट एवं प्रशस्ति पत्र व स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग बागेश्वर द्वारा प्रकाशित जनपद बागेश्वर की महिलाओं के संघर्ष पर आधारित सफलता की कहानी संघर्ष से सफलता तक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस असपर पर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0बीडी जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0शाही, सभासद नीमा दफौटी सहित सभी प्रतिभागी एवं उनके अभिभावक मौजूद रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता दीप जोशी द्वारा किया गया।

 

You may have missed