भतरौंजखान पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गाॅजे के साथ किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से कर रहे थे तस्करी, वाहन सीज
अल्मोड़ा । श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा जनपद में आगमन के उपरान्त सभी थाना प्रभारियों एवे एसओजी को दिये गये कड़े निर्देश पर *नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है*, जिसके फलस्वरूप अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में *भतरौजखान पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार* किया गया है।
आज दिनाॅक- 06.02.2021 थाना भतरौंजखान की पुलिस टीम द्वारा *मोहान चैक पोस्ट* के पास दौराने वाहन चैकिंग *वाहन सं0-यूके-04टी 6646 मो0सा0* में
*01- इरशाद* पुत्र अली हुसैन निवासी पूछड़ी रामनगर नैनीताल *02- शाकिर* पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी टाण्डा मल्लू रामनगर के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 5.346 किलोग्राम गांजा एवं *वाहन संख्या यूके 04पी 6989* के चालक *जितेन्द्र कुमार* पुत्र जंगबहादुर निवासी पूछड़ी रामनगर नैनीताल के कब्जे से टाट के बोरे में 07.320 किलोग्राम *(कुल 12.666 किलोग्राम कीमत 51000 रूपये)* बरामद किया गया।
उक्त सम्बन्ध में *थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद ने बताया* कि पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान उक्त *तीनों व्यक्तियों से गाॅजा बरामद किया* गया है, जो कि *पौड़ी गढ़वाल के किंगोलीखाल गाॅव से गाॅजा ला कर रामनगर बेचने* हेतु ले जा रहे थे। जिनमें से *इरशाद ट्रक ड्राइवर, शाकिर लाईन मैन तथा जितेन्द्र कुमार मजदूरी का कार्य करता है,* जिन्हें *गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0- 03/2021धारा- 20/22/60 एनडीपीएस एक्ट* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
