Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश सचिव आप में शामिल

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से कमर कस ली है। इसके लिए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य हासिल करने का काम चल रहा है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने आप का दामन थाम लिया है। उनके साथ समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए हैं। रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष कमल कुमार टटा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव भीम कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली है। पार्टी में उनका स्वागत किया गया है। कहा कि उत्तराखंड के लोग भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली से तंग आ गए हैं। भाजपा में पदाधिकारियों का कोई समान नहीं रह गया है। कुछ ही लोग पार्टी चला रहे हैं। अभी आगे कई और पदाधिकारी पार्टी की सदस्यता लेंगे। कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा। प्रदेश में पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में काम करेगी। इस मौके पर सुंदर धौनी, राजेंद्र प्रसाद, ललिता प्रसाद, किशोर टटा, अमित कुमार, शशांक वर्द्धन आदि मौजूद रहे।

Advertisement