Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

कुल्हाड़ी से जान से मारने का प्रयास करने वाले को  कपकोट पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर । कल एक  वादिनी धना देवी पत्नी श्री हरीश राम निवासी- ग्राम- कर्मी, थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर द्वारा थाना कपकोट में तहरीर दी दिनांकः 06-02-2021 को रघुवर राम पुत्र हीरा राम निवासी- कर्मी द्वारा मेरे पति के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से वार कर घायल किया गया। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 12/20, धारा- 307/504/506 भा0द0वि0 का अभियाग पंजीकृत किया गया। *प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष कपकोट को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।* इस पर क्षेत्राधिकरी कपकोट के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष कपकोट के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा दिनांकः 08-02-2021 को आरोपी रघुवर राम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

Advertisement