Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में द्वितीय चरण का वैक्सीनेशन कार्य शुरू

बागेश्वर ।  जनपद में द्वितीय चरण का वैक्सीनेशन कार्य शुरू किया गया हैं, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी विनीत कुमार ने स्वंय को कोविड का टीका लगवाकर किया। कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण के लिए विकास भवन के पास नयें ऑडिटोरियम भवन, तहसील परिसर बागेश्वर तथा सीएचसी बैजनाथ में आज तीन सेशन सार्इटों में फं्रट लार्इन वर्करों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बेहतर उपचार के लिए जनपद में फं्रट लार्इन में कार्य कर रहें अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा हैं, जिसमें 1683 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार की गयी है। जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पीआरडी, होमगार्ड एवं फं्रट लार्इन में कार्य कर रहें अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में वैक्सीनेशन का कार्य स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों का टीकाकरण सफलता पूर्वक किया गया हैं, जिसमें 2190 कार्मिकों का टीकाकरण किया जा चुका हैं उन्होंने सभी से अपील की हैं कि कोविड का टीका सभी को लगाना चाहिए, ताकि हम कोरोना संक्रमण जैसी महामारी से बच सकें। उन्होंने कहा कि किसी को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं हैं, यह टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा व वरिष्ट कोषाधिकारी पूरन चन्द्र उप्रेती द्वारा भी कोविड वैक्सीनेशन किया, तथा तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह तथा जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार ने भी वैक्सीनेशन किया इसके साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा वैक्सीनेशन किया जा रहा है। टीकाकरण सेंटर में संबंधित लाभाथ्र्ाी के पंजीकरण के बाद प्रतिक्षा कक्ष में ठहराया जा रहा है तथा उसके बाद टीकाकरण कक्ष में टीकाकरण कराया जा रहा है तथा टीकाकरण के बाद 30 मिनट के लिए आब्जर्वेशन रूम में रखा जा रहा है तथा सभी लाभार्थियों को कोविड-19 के गार्इडलार्इन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तथा सेनिटार्इजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बीडी जोशी, सैक्टर मजिस्टे्रट विनोद वल्दिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, डॉ0 प्रमोद जंगपांगी, हरीश पोखरिया, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम व सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

 

Advertisement