Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

कोरोना से बचाव को जिला पंचायत की जागरूकता रैली

बागेश्वर ।   कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत एवं पीआरडी स्वंय सेवको के सयुक्त तत्वाधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं उपचार हेतु भारतीय वैज्ञानिको ने कोविड वैक्सीन तैयार की गयी हैं जिसे प्रथम चरण में स्वास्थ कर्मचारी एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को लगायी गयी हैं तथा द्वितीय चरण में फं्रट लार्इन पर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिको को यह वैक्सीन लगायी जा रही है। उन्होने कहा कि यह वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित हैं इसमें किसी को घबराने की जरूरत नहीं हैं तथा लोगो को किसी भी अफवाह में न आकर सभी को यह वैक्सीन लगानी चाहिए, ताकि जनपद एवं राज्य से कोरोना संक्रमण वायरस को खत्म किया जा सकें, इसके लिए उन्होने आम जनमानस का सहयोग की अपील की। और कहा कि आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से ही रैली आयोजित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि हम कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए शाासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सभी को नियमों का पालन करना आवश्यक हैं, तभी हम कोरोना संक्रमण महामारी पर विजय पा सकेंगे। जागरूकता रैली विकास भवन से तहसील रोड होते हुए एसबीआर्इ तिराहा, कठायतबाडा, जिला अस्पताल से सोम बाजार होते हुए जिला पंचायत तक निकाली गयी। रैली में जन कल्याण समिति कुवांरी मंडलसेरा बागेश्वर द्वारा अपने कलाकारों एवं वाद्ययंत्रों के साथ रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डॉ0सुनील कुमार, मनोज कम्र्याल, यातायात प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत सहित पीआरडी स्वयं सेवक, जिला पंचायत के कार्मिक तथा अन्य लोगो ने प्रतिभाग किया।

 

 

Advertisement