Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

कपकोटी अध्यक्ष व सत्यवली बने जिला महामंत्री

बागेश्वर। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के जिला इकाई के चुनाव संपन्न हो गए। जिला इकाई के लिए रमेश सिंह कपकोटी को अध्यक्ष व पारस सत्यवली को महामंत्री चुना गया। इस दौरान जिले के निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समानित किया। मुय अतिथि कुमाऊं, गढ़वाल निगम महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की रीढ़ हैं, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष गुरुरानी के महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए कृत संकल्प है। अब तक कई सफलताएं संघर्ष से ही मिली हैं। उन्होंने नए कर्मचारियों से कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूर्ण समान दें। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी जीएस बाफिला, उत्तम सिंह बिष्ट, अनिल साह को समानित किया गया। इसके बाद जिला इकाई का गठन किया गया इसमें रमेश सिंह कपकोटी को जिलाध्यक्ष, इंद्र सिंह बिष्ट और विपिन तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेश कुमार, प्रकाश पंत, हरीश मेहरा को उपाध्यक्ष, पारस सत्यवली को महामंत्री, दिनेश बिष्ट और तारा सिंह को उप सचिव चुना गया। इसके अलावा महेश कुमार को संगठन मंत्री और जीतू लाल, मनोज कुमार, संतोष कांडपाल को प्रचार मंत्री व सुरेंद्र सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन के लिए गोविंद सिंह वाफिला, उत्तम बिष्ट और अनिल साह को आमंत्रित सदस्य चुना गया। सभी पदाधिकारियों को दिनेश गुरुरानी ने एकजुट होकर कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष की शपथ दिलाई।

 

 

Advertisement