May 8, 2026

युकां ने की पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

बागेश्वर। दो साल पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्टेशन रोड के समीप गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सैनिकों को याद किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में रविवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। जोशी ने कहा कि देश की सीमाओं पर रहने वाले वीर सपूत देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के ‌लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं। पुलवामा के वीर शहीदों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके बलिदान को कतई नहीं भुलाया जा सकता है। आज का दिन उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करने का है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पुलवामा शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि की ततियां लेकर शहीद होने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने देश हित में शहीद होने वाले सभी सैनिकों के प्रति समान प्रकट किया। इस मौके पर रिजवान अहमद, पंकज परिहार, उमेश मनराल, पंकज पांडेय, रोहित खैर आदि मौजूद रहे।

You may have missed