Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

प्रदीप टम्टा  ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया

चमोली।  रायसभा सदस्य प्रदीप टटा ने आपदा प्रभावित रैणी और तपोवन क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार को तेजी से राहत कार्यों को अंजाम देना होगा।  सांसद ने पर्यावरणविद् व पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट से मुलाकात कर उच हिमालयी क्षेत्रों में आ रही आपदाओं पर भी चर्चा की। साथ ही घाट पहुंचकर नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के लिए चल रहे अनशन को समर्थन दिया।  रायसभा सदस्य प्रदीप टटा से चर्चा के दौरान पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में परियोजनाओं के निर्माण को लेकर सरकार को नीतियों में बदलाव करने की जरूरत है। कहा कि अनियोजित विकास और निर्माण कार्य हिमालयी क्षेत्र में भौगोलिक अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भारत सरकार से वार्ता करने की बात कही। कहा कि हिमालय क्षेत्र में परियोजना व बड़े निर्माण कार्यों को लेकर सर्वोच न्यायालय में भी वाद दाखिल किए गए हैं। वहीं पूर्व राय सभा सदस्य ने भी मामले में जानकारी लेकर और तपोवन क्षेत्र की आपदा की रिपोर्ट तैयार कर उचित माध्यम से कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह बिष्ट, भगत बिष्ट, अनु भंडारी, रैजा चौधरी, संदीप झिक्वाण, महेंद्र सिंह नेगी, गजेंद्र बिष्ट, तेजवीर कंडेरी आदि मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व सांसद ने रैणी और तपोवन पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह सरकार से प्रभावितों की हरसंभव मदद के लिए वार्ता करेंगे। कहा कि सरकार को राहत, बचाव कार्यों में तेजी लानी होगी। बाद में वह घाट गए, जहां नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को लेकर चल रहे अनशन के समर्थन में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंदोलनकारियों के साथ है। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement