Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

रानीखेत में सेना की वृहद ओपन भर्ती रैली आज से

अल्मोड़ा। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में सोमवार से प्रस्तावित सेना की खुली भर्ती रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। भर्ती के लिए काफी संया में युवा रानीखेत पहुंच चुके हैं, उनके आने का सिलसिला लगातार जारी है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सेना की तरफ से तहसीलवार भर्ती आयोजन से हालांकि युवाओं की अधिक भीड़ नगर में नहीं जुटी है। इसके बावजूद युवाओं की आमद से नगर में रौनक हैं, वहीं होटल और व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक है। केआरसी रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में आज सोमवार से सेना की वृहद खुली भर्ती रैली का आयोजन शुरू होगा। कुमाऊं के सभी छह जिलों के लिए आयोजित भर्ती कोरोना के चलते तहसीलवार आयोजित की जाएगी। 10 मार्च तक प्रस्तावित भर्ती में अयर्थियों के लिए 72 घंटे पूर्व की कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। भर्ती के लिए नगर में युवाओं का हुजूम पहुंचने लगा हैं, रविवार शाम तक नौजवानों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सेना की तरफ से ऐहतियातन तहसीलवार भर्ती के आयोजन से हालांकि अधिक भीड़ नहीं जुटी है। लेकिन भर्ती के लिए काफी संया में नौजवानों के नगर में पहुंचने से रौनक का माहौल है। होटलों में भी अछी बुकिंग मिलने से अछे व्यवसाय की उमीद से व्यवसायी खुश हैं।
आज धारचूला और गणाई गंगोली में होगी भर्ती
रानीखेत। भर्ती रैली के पहले दिन सोमवार को पिथौरागढ़ जिले की धारचूला व गणाई गंगोली के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती के लिए पहुंचने वाले युवाओं को ठहरने, खाने संबंधी कोई दिक्कतें पेश न आएं, इसके लिए प्रशासन की तरफ से नगर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को युवाओं की सहूलियतों से संबंधी सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने भर्ती स्थल में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। भर्ती के लिए आने वाले युवाओं के ठहरने के इंतजाम कैंट के रंगोली बारातघर व कैंट इंटर कालेज में किए गए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था के मद्देनजर नगर में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Advertisement