March 11, 2026

युकां ने किया कपकोट ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

बागेश्वर। यूथ कांग्रेस ने बैठक कर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। संगठन की मजबूती पर बल दिया। इसके बाद बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बेलगाम हो गई है। जिलाध्यक्ष कवि जोशी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय भराड़ी में बैठक का आयोजन हुआ। इसके बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला महासचिव पद पर कुलदीप वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष देव बड़ती, बलवंत सिंह कोरंगा, ब्लॉक महासचिव कवींद्र कोरंगा, ब्लॉक सचिव विपिन तिवारी, पूरन राम व सोशल मीडिया ब्लॉक संयोजक पान सिंह दानू को संगठन में जिमेदारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मोहन कोरंगा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भरत कोरंगा, प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

You may have missed