Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

जिलाधिकारी ने दी होली की शुभकामनाएं

 

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी विनीत कुमार ने समस्त जनपद वासियों को रंगों का त्यौहार होली की ढेर सारी शुभकानाऐं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्यौहार बुरार्इ पर सच्चार्इ की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से प्रेम के त्यौहार होली को शान्तिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में आपसी भार्इ-चारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने रंगों के इस पर्व पर प्राकृतिक रंगों के प्रयोग करने की भी अपील की ताकि किसी के स्वास्थ पर कोर्इ दुष्प्रभाव न पड़े। उन्होंने र्इश्वर से प्रार्थना की है कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशियां लेकर आयें। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी अपील की कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सरकार द्वारा जारी कोविड संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए होली मनाये जिसमें दो गज की दूरी, मास्क आदि का अवश्य उपयोग करें। साथ ही इस पावन पर्व पर हम यह प्रतिज्ञा ले कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ इस जंग में हम सभी परस्पर एकजूट होकर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मानकों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement