Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सफाई कार्य में ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग 

बागेश्वर। प्रदेश में सफाई कार्य में ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया तथा एसडीएम के माध्यम से मुयमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार पर्यावरण मित्रों का शोषण किया कर रही है। ठेकेदारी प्रथा से पर्यावरण मित्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। प्रदेश में पूर्व में स्वछकों की स्थायी नियुक्ति होती थी जिससे इस वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ परंतु गत कुछ वर्षों से विभिन्न संस्थानों में सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में सौंप दिया इससे उनका शोषण हो रहा है तथा वे परिवार का खर्च संभालने में समर्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में सफाई व्यवस्था को निजी हाथों से हटाकर सरकार ने अपने हाथों में नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंदन लाल, मंत्री चंदन लाल, तेजपाल, मुकेश कुमार, विजेंद्र पंवार, राजवीर, विशाल भारती, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement