Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कूड़े में लगी आग से करीब आधा दजर्न कारें जलकर राख 

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कूड़े की आग से रविवार को लाखों का नुकसान हो गया। गौजाजाली उत्तर में खाली प्लाट में इक_ा हुए कूड़े के ढेर में किसी ने आ लगा दी थी। हवा के कारण आग फैल गई और पास में खड़े कई दर्जन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक करीब आधा दजर्न कारें जलकर रख हो गईं। वाहनों में आग लगने के दौरान गनीमत रही कि किसी भी वाहन का तेल टैंक नहीं फटा। यदि तेल टैंक फटता तो एक भीषण हादसा हो सकता था। नईबस्ती आस्ताना मस्जिद निवासी रियासत अली का गौजाजाली उत्तर में प्लाट है। प्लाट के खाली होने के चलते स्थानीय लोग उसे पार्किंग के तौर पर प्रयोग कर रहे थे। साथ ही प्लाट के एक किनारे में कूड़ा डालने की जगह भी लोगों ने बनाई है। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कूड़े के ढ़ेर से उठी चिंगारी से इमरान अंसारी के घर के आगे सोफे बनाने के लिए रखे फर्नीचर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग वाहनों तक जा पहुंची। आस-पास के लोगों की नजर जब आग पर पड़ी तो बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। लेकिन तब तक आग एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इसकी सूचना पार्षद रईस अहमद उर्फ गुड्डू ने डायल 112 व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल के चार वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक प्लाट में खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहन स्वाहा हो चुके थे। इस अग्निकांड में इमरान का छोटा हाथी संया यूके 04पीबी-7533, रईस अहमद की सेंट्रो कार संया यूके 04बी-2878, शहान अली की अल्टो कार यूके 04सी-8897, जुवैद की आईटेन कार यूपी 80बीसी-4776, मोहमद इकबाल की कार संया यूके 18एफ-0872 समेत दो अन्य वाहन पूरी तरह जल गए। जबकि हारून की कार संया यूके 06एएच-6703 को दमकल वाहनों ने जलने से बचा लिया। लेकिन इस कार का पिछला हिस्सा जल गया। सूचना पर तहसीलदार समेत एसओ बनभूलपुरा मोहमद युनूस ने आग से हुई क्षति का मुआयना किया।

Advertisement