बागेश्वर में आज 60 नए कोरोना संक्रमित
बागेश्वर । मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 380 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 68877
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 1802 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 1464 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 321 संक्रमित मरीजो में से 76 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 245 घर में आईसोलशन में हैं तथा 17 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 60 केस आए हैं। तथा 06 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये |
