Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कोरोना शमन नाशक महायज्ञ का आयोजन

हरिद्वार, । शदाणी दरबार मंदिर द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए कोरोना शमन नाशक महायज्ञ किया गया। सप्तसरोवर भूपतवाला स्थित ठोकर नंबर 14 के समीप संत शदाणी घाट पर कोरोना की समाप्ति एवं विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ कर पूर्णाहुति दी गई। शदाणी दरबार मंदिर के वर्तमान पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल ने वर्चुअल महायज्ञ में उपस्थित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और मां गंगा से विश्व शांति की कामना की। शदाणी पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल ने सभी से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से सभी को मिलकर लड़ाई लडऩी है। कहा कि अध्यात्म की भूमि भारत हमेशा से विश्व कल्याण को लेकर चिंतन करता रहा है। कहा कि देश कोरोना से जरूर जीतेगा। शदाणी दरबार के सेवादार अमरलाल शदाणी ने कहा कि एक दिन का कोरोना नाशक महायज्ञ कर पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति सभी को सावधानी बरतनी होगी। मास्क अवश्य पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी अवश्य करें। इस अवसर पर पार्षद अनिल मिश्रा, गीता कुटीर से शिवदास दुबे, बागेश्वर पांडेय, सुनील तिवारी, रायपुर से रमेश शदाणी, इंदरलाल कंवल, कर्मचन्द गाबड़ा, आत्मदास मखीजा, पंडित आचार्य गोपाल पंत, संगीता शादानी, कशिश, रानू, लवराज शादानी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement