Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कोरोना की जंग में इन मेडिकल स्टोरों पर मिलेंगे रेमडेसिविर इंजेक्शन….पढि़ए लिस्ट

देहरादून। राय के अस्पतालों के अलावा मेडिकल स्टोरों पर भी रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध हैं। औषधि विभाग की ओर से ऐसे मेडिकल स्टोरों की सूची जारी की गई है। राय के ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के बाद अब प्राइवेट मेडिकल स्टोरों से भी रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की सलाह पर इंजेक्शन मेडिकल स्टोरों से खरीदे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेसकोर्स चौक स्थिति मां हीरामणि मेडिकोज में 80, हरिद्वार रोड़ धर्मपुर स्थित गौरी हेल्थ प्लस में 82, नेहरू कॉलोनी स्थिति टाउन फार्मेसी में 20, एसएमआई गेट के समीप स्थित रुचि मेडि सेंटर में 50, कनखल हरिद्वार में गुप्ता इंटरप्राइजेज में 50, कालाढ़ुंगी रोड़ हल्द्वानी डेनिश फार्मा में 50, रुद्रपुर मुंजयाल मेडिकोज में 50 जबकि रुड़की के शशि मेडिकोज में 100 रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल स्टोरों को जरूरतमंदों को तय दाम पर इंजेक्शन देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का उपयोग गंभीर मरीजों पर डॉक्टरों के परामर्श के बाद ही होगा और इंजेक्शन किन मरीजों को दिया गया उनका पूरा विवरण भी उपलब्ध कराना होगा।

Advertisement