June 26, 2026

बढते कोरोना संक्रमण पर सीएम ने लिया अहम फैसला -कोरोना संक्रमण की रोकथाम व जरूरी व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपए तक खर्च कर सकेंगे विधायक

देहरादून। उत्तराखंड में बढते कोविड संक्रमण के देखते हुए मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अहम फैसला लिया है। उन्होंने विधायक निधि से एक करोड़ रुपए तक से कोविड कार्यों को करवाने के लिए स्वीकृति दे दी है। मुयमंत्री के फैसले के बाद अब प्रदेश के सभी विधायक अपनी विधायक निधि से अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर जरूरी व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपए तक खर्च कर सकते हैं। सीएम रावत ने सभी विधायकों से अपेक्षा की है कि वे जल्द कोरोना की रोकथाम को हर संभव कोशिश करेंगे और विशेषकर सूदूरवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को कोविड की जंग जीतने में मदद करेंगे। सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के विधायक अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपए तक खर्च कर सकते हैं। इसके जरिए आइसीयू वार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेन्टिलेटर जैसी जरुरतों को पूरा करने के लिए विधायक, जिलाधिकारी और सीएमओ से विचार विमर्श करने के बाद जारी कर सकते हैं। शासकीय प्रवक्ता उनियाल ने बताया कि मुयमंत्री जी के इस निर्णय से सूदूरवर्ती गांवों के जो प्रथामिक केद्र और अन्य स्वास्थ्य केंद्र हैं, वहां भी वो सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी, जो बडे अस्पतालों में कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कोरोना के इस संकटकाल में इस फैसले का फायदा विषम भौगोलिक परस्थितियों वाले राय के दूरस्थ क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को मिल सकेगा।