Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

मधुकर रेनबो अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, 50 लोगों की जान खतरे में!

नईदिल्ली,। दिल्ली के मधुकर रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल ने रविवार को अपने यहां ऑक्सीजन का भंडार समाप्त होने का संदेश दिया है और कहा है कि चार नवजातों समेत 50 लोगों की जान ‘खतरे में है। मालवीय नगर स्थित अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में करीब 80 मरीज हैं, जिनमें कोविड-19 के मरीज भी हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 15 नवजात भी हैं। उन्होंने कहा, वहां चार नवजातों समेत 50 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में तरल ऑक्सीजन के भंडार के लिए टैंक नहीं है और उसकी निर्भरता निजी विक्रेता से ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति पर है। अधिकारी ने कहा, निरंतर आपूर्ति के अभाव में यह रोजाना की लड़ाई बन गई है। हमें हर दिन करीब 125 ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। शनिवार को, कोविड-19 के 12 मरीजों की दक्षिण दिल्ली के बत्रा अस्पताल में मौत हो गई थी, जब दोपहर में करीब 80 मिनट तक अस्पताल के पास चिकित्सीय ऑक्सीजन नहीं थी। मृतकों में एक वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढऩे से दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।

Advertisement