Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 8, 2026

विदाई के बाद 10 घंटे के अंदर ही दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत

चपावत। यहां मायके से ससुराल के लिए विदा हुई एक दुल्हन की विदाई के बाद 10 घंटे से भी कम समय के भीतर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, टनकपुर के वार्ड-2 नेहरू पार्क निवासी चांदनी जुकरिया (22 वर्ष) की बीते रविवार को कोविड नियमों के तहत शादी हुई। देररात एक बारातघर से चांदनी अपने ससुराल पाटी ब्लॉक के एक गांव के लिए विदा हुई। संदिग्ध परिस्थितियों में विदाई के 10 घंटे से कम समय के भीतर ही नई नवेली दुल्हन ने दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष के मुताबिक, दुल्हन की रविवार देर रात तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे सोमवार तड़के पाटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना से मायके और ससुराल पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, दुल्हन के करीबियों ने बताया कि उसकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से सही नहीं थी। उसे लगातार जुकाम और बुखार की शिकायत थी। हालांकि परिजनों ने उसका कोरोना टेस्ट नहीं करवाया था। सरकारी अस्पताल पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दुल्हन चांदनी दम तोड़ चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि चांदनी का कोविड टेस्ट भी नहीं किया गया था।

You may have missed

Advertisement