Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से मृत्यु पर आश्रित को एक लाख रुपये देने की मुख्यमंत्री की घोषणा हवाहवाई

देहरादून। कोरोना संक्रमित की मृत्यु होने पर आश्रित को एक लाख रुपये की सहायता देने की पिछली त्रिवेंद्र सरकार की घोषणा प्रदेश में लागू नहीं हो पाई। बतौर मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आठ महीने तक इस घोषणा को अमलीजामा नहीं पहना सके। अब हालत ये है कि शासनादेश जारी नहीं होने की वजह से वर्तमान सरकार इस घोषणा से अनजान नजर आ रही है। पूर्व मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की यह घोषणा अमल में आने को तरस चुकी है। दरअसल, बीते वर्ष चार जून को बतौर मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन के अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में बैठक में उक्त घोषणा की थी। हालांकि सरकार ने कोरोना योद्धाओं की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने के संबंध में आदेश जारी किया, लेकिन कोरोना संक्रमितों के स्वजन को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा पर अमल ही नहीं किया गया। उक्त संबंध में शासनादेश भी जारी नहीं होने की वजह से अब शासन के अधिकारियों और मौजूदा तीरथ सिंह रावत सरकार को इस तरह की घोषणा की जानकारी नहीं है। अपर मुय सचिव मनीषा पंवार और स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ऐसे किसी भी आदेश की जानकारी होने से इन्कार कर चुके हैं। संपर्क करने पर कैबिनेट मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि मुयमंत्री की उक्त घोषणा को न तो अमल में लाया जा सका और न ही उक्त संबंध में शासनादेश जारी किया गया था।

You may have missed

Advertisement