बैजनाथ पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को सकुशल पहुंचाया वैक्सीनेशन सेन्टर
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा वर्तमान में बढ़ते हुए कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में लगाये जा रहे कोविड कर्फ्यू के दौरान नियमों का पालन कराये जाने के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता किये जाने जैसे- लोगों को राशन, दवाईयां तथा अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान किये जाने तथा वर्द्ध/बीमार/असहाय लोगों की हर सम्भव सहायता किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में आज दिनांकः 06-05-2021 को थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री पंकज जोशी पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में व्यस्त थे। इस दौरान पुरड़ा के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति श्री हरीश प्रसाद निवासी- पुरड़ा, गगरिगोल (उम्र- 72 वर्ष) मिले, जिनसे हे0का0 चंन्द्र प्रकाश बवाड़ी द्वारा वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि वह सी0एस0सी0 बैजनाथ में कोविड वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं परन्तु काफी समय से उनको कोई भी वाहन नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण पैदल ही वैक्सीनेशन सेन्टर जा रहे हैं। इस पर हे0का0 चंन्द्र प्रकाश बवाड़ी द्वारा वाहन की व्यवस्था कर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को वाहन से कोविड वैक्सीनेशन हेतु सी0एस0सी0 बैजनाथ भेजा गया। साथ ही बुजुर्ग व्यक्ति हरीश प्रसाद जी को किसी भी प्रकार की सहायता/समस्या के सम्बन्ध में सी0यू0जी0 न0- 9411112913, 05963 250009 पर सूचना दिये जाने हेतु बताया गया।
