बागेश्वर में आज 127 नए मरीज, 132 डिसचार्ज व 2 की मौत
बागेश्वर । मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 1457 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 83004
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 3558 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 2493 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 1029 संक्रमित मरीजो में से 70 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 959 घर में आईसोलशन में हैं तथा 36 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 127 केस आए हैं। तथा 132 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये है तथा 02 मरीज की आज मृत्यु हुई है।
