Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

कोविड-19 में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: चुफाल 

बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम समिति के प्रभारी पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कोविड-19 में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों की आवश्यक रूप से सैंपलिंग कराकर उन्हें होम आइसोलेट किया जाए। जो नियमों का उल्लंघन करे उस पर कार्रवाई भी की जाए। सोमवार को विकास भवन सभागागर में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते हुए कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि गांव में आने वाले व्यक्तियों की निगरानी हेतु ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को और मजबूत करें। सुनिश्चित करें कि यदि किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें। आवश्यक दवाइयां एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था निरंतर उपलब्ध रहे तथा कोविड चिकित्सालय में भी मरीजों को लाने के लिए पर्याप्त एबुलेंस व्यवस्था उपलब्ध रहे। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में कोरोना के संक्रमित एवं ऐसे लोग, जिनके पास रहने के लिए अलग कमरा नहीं है, की नजदीकी पंचायत भवन एवं विद्यालय में व्यवस्था कराएं। जिनके पास शौचालय नहीं हैं, उनके लिए स्वजल के माध्यम से शौचालय बनाने के निर्देश दिए। चुफाल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा मानकों के अनुसार शादी समारोह आयोजित नहीं किए जा रहे तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते दो सौ सिलिडरों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, विधायक चंदन राम दास, शिव सिंह बिष्ट, प्रमुख गोविद सिंह दानू, सुरेश गढिय़ा, एसपी अमित श्रीवास्तव, सीएमओ डा. बीडी जोशी आदि मौजूद थे।

Advertisement