Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

किसानों ने की जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे रवाईंखाल के उत्तरोड़ा और ओखलों में इन दिनों जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है। मंगलवार की रात सुअरों ने किसानों की मेहनत को खोद डाला। परेशान किसानों ने वन विभाग से सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीण विपिन भट्ट ने बताया कि खेती के अलावा सुअर लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। सुअरों के भय से ग्रामीण खेतों में अकेले जाने से भी कतरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोराना काल में कई प्रवासी अपने गांव आए हैं। सरकार न उन्हें उद्योग लगाने के लिए मदद कर रही है और न उनके फसलों को बचाने का ही प्रयास हो रहा है। गांव में बंदरों और सुअरों का आतंक बना हुआ है। उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। मंगलवार की रात सुअरों ने गडेरी समेत अन्य फसलों को खोद डाला। ग्राम प्रधान जीवन सिंह फर्स्वाण, सरपंच आनन्द सिंह, दया देवी, मोहनी देवी,जगदीश भट्ट बिशन दत्त, हरीश भट्ट नन्दन भट्ट कमला देवी, मुन्नी देवी ने वन विभाग से शीघ्र काश्तकारों को जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement