Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

नहाते वक्त नदी में गिरने से मौत 

चमोली। बुधवार देर शाम नगर के सुभाषनगर एप्रोच मार्ग पर प्राकृतिक स्रोत पर नहाते वक्त एक नेपाली श्रमिक पिंडर नदी में जा गिरा। गुरुवार सुबह श्रमिक का शव घटनास्थल से करीब तीस मीटर आगे नदी से बरामद किया गया। पुलिस थानाध्यक्ष जीसी शर्मा के अनुसार बुधवार शाम को सूचना मिली की एक नेपाली श्रमिक हस्ता बहादुर उम्र 33 वर्ष निवासी रारली, जिला जुमला, कड़ाली अंचल नेपाल जो बधाणी गांव में काम करता है, प्राकृतिक स्रोत पर नहाने गया था। बताया जा रहा है इस दौरान नेपाली श्रमिक नदी में जा गिरा। रात भी खोजबीन के बाद नेपाली श्रमिक का शव गुरुवार सुबह नदी में पत्थरों के बीच फंसा दिखा। जिसे एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। शर्मा ने बताया कि शव का कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

You may have missed

Advertisement