July 21, 2026

गणेश जोशी को वन पंचायत में राज्य मंत्री का दर्जा देने को राज्य सरपंच संगठन व अनेक जनप्रतिनिधि सक्रिय

देहरादून । अलमोडा जिले के अध्यक्ष के तौर पर वन पंचायतो के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले गणेश चंद्र जोशी को वन पंचायत सलाहकार परिषद में अध्यक्ष मनोनीत करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। गणेश चंद्र जोशी के कार्य अनुभवो को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से उन्हें राज्य वन सलाहकर परिषद में अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की पैरवी की हैं।

गणेश चंद्र जोशी वन विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद अल्मोड़ा जिले के अध्यक्ष बने हैं।

श्री जोशी को मनोनीत करने में उत्तराखंड के अनेक जिलों के वन पंचायत जिलाध्यक्ष , ग्रामप्रधान संगठन धौलादेवी, भिकियासैंण, वन पंचायतो के कई ब्लॉकों के सरपंच समेत जनप्रतिनिधि शामिल हैं।