March 7, 2026

मकान में आग लगाने वाले मुख्य आरोपी को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा । श्रीमती भागीरथी देवी पत्नी श्री किशन सिंह निवाली कछियोला थाना दन्या* ने दिनांक 18.05.2021 को थाना दन्या में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 04.05.2021 को *शेर सिंह पुत्र पान सिंह निवासी कछियोला व उनके परिवार* के लोगों ने मकान में आग लगाई गयी। जिस कारण मकान पूरा जल गया है। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए *थानाध्यक्ष दन्या संतोष देवरानी* ने थाना दन्या में *मु0अ0सं0 20/21 धारा 436/506 भादवि0 बनाम शेर सिंह* व अन्य पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए *आज दिनांक 25.06.2021 को उ0नि0 इन्दर सिंह ढैला कानि0 सुरेन्द्र सिंह नेगी, महेश प्रसाद, अरविन्द कुमार द्वारा मुख्य अभियुक्त शेर सिंह उम्र-30 वर्ष पुत्र पान सिंह निवासी उपरोक्त* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।