Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

धन आवंटन में उपेक्षा के विरोध में जिपं सदस्यों ने सूबे के सीएम को भेजा ज्ञापन   

चमोली। जला योजना के वर्ष 21-22 में प्राथमिक शिक्षा के बजट में धन आवंटन में जनपद के सबसे विकासखंड गैरसैंण की उपेक्षा का जिला पंचायत सदस्यों ने विरोध किया है। सदस्यों ने सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में गैरसैंण विकासखंड के जिला पंचायत सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम सहित प्रभारी मंत्री का ज्ञापन प्रेषित किया है। जला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुण्डीर के नेत्रत्व में जिला पंचायत सदस्य बलवीर रावत, अनिल अग्रवाल एवं पूजा नेगी ने एसड़ीएम कौष्तुभ मिश्र को ज्ञापन सौंपते हुये इसकी प्रति सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को भी भेजा है। इसमें बताया गया है कि पूर जनपद में प्राथमिक शिक्षा के लिए जिला योजना में 3.53 करोड़ का आवंटन हुआ है। गैरसैंण विकासखंड से पांच जिला पंचायत सदस्य होने के बाद भी यहां मात्र 21 लाख का ही आवंटन हुआ है। वहीं पूरे कर्णप्रयाग विस में मात्र 40 लाख की ही आवंटन हुआ है जो कि क्षेत्र के साथ ही विधान सभा कर्णप्रयाग के साथ सरासर अन्याय है। जिपं सदस्यों ने इसकी जांच करने, पुन: संशोधित सूची जारी करने तथा जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) के स्थानांतरण की भी मांग की है। ज्ञापन के दौरान जिला पंचायत सदस्य बलवीर रावत, अनिल सिंह अग्रवाल व पूजा नेगी मौजूद रहीं।

Advertisement