Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

गगास नदी में डूबे युवक का शव बरामद   

अल्मोड़ा।  गगास नदी में डूबे युवक का शव करीब 15 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। जिला मुख्यालय से पहुंचे एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड के गोताखोरों ने सर्च अभियान के दौरान चेकडैम तोड़े। पानी का रिसाव होने पर जलस्तर कुछ घटा तो भंवर क्षेत्र में नदी के तल से शव बाहर निकाला जा सका। डुबकी लगाने पर गहरे में चट्टान से टकराने से उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची थी। शव निकाले जाने के बाद कान से खून भी निकला। विकासखंड के बख्तल कुलसीवी गाव के कुछ युवक बीते गुरुवार को पाडवखोली घूमने गए थे। वापसी में बगवालीपोखर में खरेठीखाव में नहाने के लिए रुक गए। कुंदन सिंह (27) पुत्र भूपाल सिंह व उसका दोस्त नदी में झरनानुमा क्षेत्र पर पहुंचे। पहले कुंदन के दोस्त ने छलाग लगाई। तैर कर गहरे से कुछ दूर निकला ही था कि कुंदन जलप्रपात के ठीक नीचे गहरे में कूद गया। वहां पत्थर भी थे। सामने मौजूद अन्य साथी वीडियो बना रहा था। एक पल के लिए कुंदन ऊपर आया। फिर तैरने के बजाय डूबता चला गया। माना जा रहा है कि सिर पर गहरी चोट उसके डूबने व भंवर क्षेत्र में फंसने की वजह रही होगी।
गम में डूबा कुलसीवी गांव: कुंदन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कुलसीवी गांव गम में डूब गया। ग्रामप्रधान प्रेमा मेहरा के अनुसार उसने रानीखेत से स्नातक किया था। इस बीच वह रोजगार की तलाश में भी था। कुंदन के पिता भूपाल सिंह पोस्टमैन हैं। बड़ा भाई उत्तराखंड पुलिस में है और रुद्रपुर में तैनात है। मझला भाई प्राइवेट नौकरी करता है।

Advertisement