Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

क्या अब मोतीसारी की विधवा बृद्ध महिला को पुलिस संरक्षण में मिलेगा पेयजल संयोजन

 

 

बागेश्वर गरुड़ । भारत सरकार की एक अति महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार हर घर नल घर 2 जल के अंतर्गत गरुड़ विकास खण्ड के मोतिसारी गाँव मे एक विधवा बृद्ध महिला को आजतक पेयजल कनेक्शन नही मिल पाया हैं।

मोतिसारी की मुन्नी देवी ने उपजिलाधिकारी गरुड़ को उक्त आशय के एक पत्र में शिकायत दर्ज की हैं कि गाँव के ही कुछ रसूखदार लोगों की वजह से उसे आजतक पेयजल से बंचित रखा गया हैं।
इस सम्बंध में जब सहायक अभियंता अंजली नेगी पेयजल निगम बागेश्वर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त महिला को पेयजल संयोजन दिए जाने हेतू उन्हें उच्च अधिकारियों से पत्र प्राप्त हो चुके है।

उन्होंने बताया कि अतिशीघ्र मुन्नी देवी को कनेक्शन दे दिया जाएगा। कहा कि यदि उसे कनेक्शन देने में गाँव वालों ने किसी भी प्रकार का विरोध किया तो उसे पुलिस संरक्षण में हर हाल में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सरकारी कार्य मे बाधा डालने वाला के विरुद्ध नामजद एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

Advertisement