बैजनाथ पुलिस ने टॉवर लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी करने वाले को रामपुर से किया गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं साइबर सैल को जनपद में होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी/साइबर ठगी के मामलों का समय पर सफल अनावरण करते हुए धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने आदि के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है।
दिनांकः 11-05-2021 को वादी उमाकांत जोशी पुत्र श्री रेवाधर जोशी निवासी- ग्राम- अमस्यारी, तहसील गरुड़ थाना- बैजनाथ* को अज्ञात व्यक्ति द्वारा *मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर उनके मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर बैंक के माध्यम से अपने बैंक एकाउंट में साढ़े तीन लाख रुपये डलवाकर वादी के साथ धोखाधड़ी की गई थी।
जिस सम्बन्ध में शीघ्र ही थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0- 21/21 धारा- 420 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बैजनाथ एवं प्रभारी साइबर सेल बागेश्वर को आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त प्रकरण की *विवेचना उपनिरीक्षक श्री जीवन सिंह चुफाल, प्रभारी चौकी डंगोली के सुपुर्द की गई।* मामले की विवेचना के दौरान उक्त अभियोग में आरोपी सुरिंदर सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह पुत्र हरबंश सिंह निवासी- उत्तम नगर, दिल्ली का नाम प्रकाश में आया।
क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर टीम को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। प्रकरण में टैक्निकल टीम द्वारा दी गई महत्पूर्ण सूचना/लीड के आधार पर पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के उपरान्त *आरोपी सुरिंदर कुमार उर्फ सुरेंद्र पुत्र श्री हरबंश सिंह निवासी-E 08 G/F, किरन गार्डन उत्तमनगर दिल्ली वर्तमान पता ज-31 बिंदापुर मटियाला रोड उत्तमनगर दिल्ली उम्र- 45 वर्ष* को दिनांकः 03-07-2021 को रामपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज दिनांक 04-07-2021को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री प्रहलाद सिंह उ0नि0 श्री कुंदन सिंह रौतेला एस0ओ0जी0 हे0का0प्रो0 श्री चंद्र प्रकाश बवाड़ीआरक्षी राजेश भट्ट एस0ओ0जी0 आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी एस0ओ0जी0 ओर टैक्निकल टीम में निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साइबर सैल आरक्षी चंदन राम कोहली आरक्षी इमरान खान आरक्षी गिरीश बजेली रहे।
