Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

हाईकोर्ट की अवमानना पर डीएफओ अल्मोड़ा, चपावत तलब

हल्द्वानी। हाईकोर्ट ने अपने दिए पूर्व के आदेश का पालन नहीं करने पर डीएफओ अल्मोड़ा और डीएफओ चपावत को 13 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकलपीठ में हुई। नंदन सिंह, पूरन गहतोड़ी और कृष्णानंद भट्ट ने इस संबंध में हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि पूर्व में कोर्ट ने उनकी समस्त सेवाएं जोड़कर ग्रेयुटी-पेंशन देने के आदेश दिए थे। मगर अब तक पेंशन या ग्रेयुटी लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने याचिकाओं में कहा था कि वे वन विभाग में 1981 से वर्कचार्ज कर्मचारी के रूप में भर्ती हुए। 2003 में उन्हें नियमित किया गया और 2017 में वे वन दरोगा पद से रिटायर हो गए। मगर विभाग ने उनकी पूर्व की सेवाओं को न जोड़कर ग्रेयुटी और पेंशन रोक दी। इसे उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी। जहां कोर्ट ने आदेश में विभाग को निर्देश दिया था कि इनकी समस्त सेवाएं जोड़कर ग्रेयुटी-पेंशन लाभ दिया जाए। मगर यह लाभ अब तक नहीं दिया गया।

You may have missed

Advertisement