April 27, 2026

कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका 

बागेश्वर गरूड़ ।   जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा आदि मुद्दों पर प्रदेश और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने बुधवार को एसबीआइ तिराहे पर सरकारों का पुतला फूंका व सांकेतिक धरना दिया। उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़, कपकोट ने भी पुतला फूंक कर विरोध जताया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि महंगाई पर लगाम नहीं है। बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा के पुता इंतजाम भी ढेर हैं। हरिद्वार में कुंभ के दौरान आरटीपीसीआर टेस्ट महा घोटाला है। उन्होंने कहा कि राय में मुयमंत्री 111 दिन में ही बदल दिए जा रहे हैं। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को कुर्सी पर बैठे रहने का कोई हक नहीं है। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, बालकृष्ण, मनोज मेहता, गीता रावल, धीरज कोरंगा, भूपेश खेतवाल, महेश पंत, बहादुर बिष्ट, ललित बिष्ट, राजेंद्र टंगड़यिा, अर्जुन देव, इंदिरा जोशी, कवि जोशी, किशन कठायत, ईश्वर पांडे आदि मौजूद थे। गरुड़ में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान मांगा। इस दौरान लक्ष्मण आर्य, गोपाल दत्त भट्ट, भैरव नाथ टटा, रंजीत दास, प्रकाश कोहली, हीरा सिंह बोरा, कैलाश पवार, अशोक वर्धन, नीता आर्या, चांदनी कुमारी, बब्लु नेगी, पवन रावत, आकाश रावत, बसंत नेगी, प्रमोद जोशी, सुभम गोस्वामी, चंदन पवार, जगदीश बिष्ट, चंदन कुमार, सौरभ रावत, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।