March 22, 2026

अवरूद्ध हुए कौसानी-गरुड़-बैजनाथ सड़क मार्ग को कौसानी पुलिस के जवानों ने किया चालू

 

बागेश्वर । जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आज  प्रातः कौसानी.गरुड़.बैजनाथ सड़क मार्ग पर मलवा आने व पेड़ों के गिरने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया था। जिससे वाहनों का आवगमन बन्द हो गया।
इस पर *उ0नि0 श्री प्रहलाद सिंह थाना कौसानी* शीघ्र ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा पुलिस जवानों के साथ कुल्हाड़ी, वुड कटर आदि से पेड़ों की टहनियां आदि काटकर किनारे किया गया व सड़क मार्ग में गिरे हुए पत्थर हटाये गए और जेसीबी से सड़क मार्ग में आए हुए मलवे को हटाकर मार्ग को ठीक किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के उपरांत सड़क मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए संचालित हो पाया।
सड़क मार्ग लगभग दो घंटे तक अवरुद्ध रहा।