Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हेतु 21 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

देहरादून। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम में अपने दमदार गोल से बेहतर प्रदर्शन करने वाली हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया को तीलू रौतेली स‍मान मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए 21 महिलाओं को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास की ओर से हर वर्ष बेहतर कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस बार आठ अगस्त को सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में वंदना कटारिया समेत 22 को यह पुरस्कार मु‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तीतू रौतेली के लिए चयनित की सूची जारी कर दी है।
इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली राय स्त्री शक्ति पुरस्कार
खेल : वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भंडारी
पर्वतारोहण : रीना रावत (उत्तरकाशी),
शिक्षा व महिला जागरूकता : डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून),
महिला स्वयं सहायता समूह : श्यामा देवी (देहरादून),
सामाजिक कार्य : अनुराधा वालिया (देहरादून),उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर),दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल(पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी(चपावत),
शिक्षा, अनुसंधान व विकास : डा कंचन नेगी (देहरादून),
कोविड संबंधी कार्य : चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल), कोरोना योद्धा बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़),
महिला स्वास्थ्य एवं पोषण : नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर),
गैर सरकारी संगठन : बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर),
स्वरोजगार : ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा),
बालिका शिक्षा : रेखा जोशी (पिथौरागढ़),
कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन :पूनम डोभाल (टिहरी)।

 

Advertisement