May 11, 2026

महिला के पेट से निकाला 19 किलो का ट्यूमर

रुद्रप्रयाग। प्राइवेट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में विशिष्ट पहचान रखने वाले प्रसिद्ध सर्जन डॉ आनंद सिंह बोहरा ने बीते दिन एक महिला के पेट से 19 किलो का ट्यूमर निकाला है। सफल ऑपरेशन में महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। इससे पहले भी डॉ बोहरा ने कई लोगों की जान बचाई है। चौरिया भरदार के माथगांव निवासी 51 वर्षीय कमला देवी को बीते कई दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी। उनके पति चैत सिंह उन्हें मुयालय स्थिति बोहरा अस्पताल लाए जहां डॉ आनंद सिंह बोहरा ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें ऑपरेशन करने को कहा। बीती सांय सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से 19 किलो का ट्यूमर निकाला है। महिला की स्थति अब सामान्य है। डॉ बोहरा ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने कई बार ऑपरेशन कर इसी तरह के बड़े ट्यूमर निकाले हैं। इधर, डॉ बोहरा रुद्रप्रयाग जिले के साथ ही चमोली और कुमांऊ क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी मददगार साबित हो रहा है।