March 27, 2026

मनरेगा कर्मी की बहाली को आमरण अनशन 5वे दिन भी जारी

अल्मोड़ा। मनरेगा कर्मी नारायण सिंह रावत व पूरन जोशी का आमरण अनशन शनिवार को पांचवे दिन जारी है। आंदोलकारियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। इधर डॉक्टरों ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। लेकिन अनशनकारी आंदोलन स्थल पर जमे हुए हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 26 दिन से मनरेगा कर्मी की बहाली को लेकर आंदोलन चल रहा है। कहा कि झूठी शिकायत को आधार बनाकर प्रशासन ने राजनैतिक दबाव में मनरेगा कर्मी के रोजी-रोटी से खिलवाड़ किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सीडीओ के स्तर पर कथित जांच के नाम पर किए गए षडयंत्र के तहत उनकी सेवा समाप्त की गई है। धरना स्थल पर समर्थन में प्रधान इडा मनोज रावत, नौलाकोट रमेश बोरा,धरमगाँव कमल किशोर आर्या, जगत सिंह नेगी,दयाल बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप गिरी गोस्वामी, सोनू अधिकारी, वरुण पाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिगम्बर सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता निर्मल मठपाल, देव सिंह रावत,मनोज मठपाल, दीपा देवी, धन सिंह बिष्ट, नीमा देवी, कमला रावत, पदमा देवी, वंदना बजेठा, मुन्नी देवी, रुकमा देवी, खष्टी देवी, नंदी देवी, बीना देवी, यशोदा देवी, कल्पना रावत, धना देवी, धीरज अधिकारी, राजेन्द्र कुमार, रमेश राम, नवल किशोर आर्या, राम सिंह, चंदन राम आदि मौजूद रहे।