सत्यापन न कराने पर काटा 5000 हजार जुर्माना
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार किरायेदारों का सत प्रतिशत सत्यापन अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा मो0 साजिद पुत्र साकिर हुसैन उम्र-21 ग्राम व थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उ0 प्र0 को बिना सत्यापन बाजार मे फेरी लगाते हुवे पाया गया जिसपर मकान मालिक मो0 जावेद पुत्र हाजी मोहम्मद ग्राम घटबागड़वार्ड थाना व जिला बागेश्वर को जुर्म अवगत कराते हुवे अन्तर्गत धारा 52(3)/81 पुलिस अधिनियम जुर्माना रु-5000/ वसूला गया और हिदायत दी गयी कि भविष्य मे अपने किरायेदारों का सत प्रतिशत सत्यापन कराये तथा किरायेदार सत्यापनो का अभियान आगे भी जारी रहेगा l
