Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

सीके नायडू ट्राफी में उत्तराखंड ने दी मेघालय को करारी शिकस्त

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम ने मेघालय को करारी शिकस्त दी है। टीम ने मेघालय को 414 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही उत्तराखंड को छह अंक भी मिल गए हैं।

रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड और मेघालय के बीच खेले गए सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले में रविवार को उत्तराखंड ने मेघालय को 414 रनों से हरा दिया है। सात विकेट के नुकसान पर 85 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाने उतरी मेघालय की टीम चैथे दिन पूरे दो ओवर भी नहीं खेल सकी। मेघालय ने दस गेंदों में दस रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए। मेघालय की टीम 24.4 ओवर में 95 रनों पर सिमट गई। मेघालय के अरबिन सिंह 00, मो. नफीस 00, आकाश कुमार 10 रन बनाकर आउट हुए। उत्तराखंड के लिए अग्रिम तिवारी ने पांच, हिमांशु बिष्ट ने दो, प्रमोद रावत, प्रदीप चमोली व कमलेश कन्याल ने एक-एक विकेट चटकाया। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज अग्रिम तिवारी ने सीके नायडू ट्रॉफी के दो मैचों में 16 विकेट चटका लिए हैं। पहले मैच में अग्रिम ने पहली पारी में आठ विकेट जबकि दूसरी पारी में एक विकेट अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे मैच में अग्रिम ने पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए हैं। इस मैच में जीत के बाद उत्तराखंड की टीम अंक तालिका में 13 अंकों के साथ एक सीढ़ी चढ़ कर चैथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं।
Advertisement