March 4, 2026

जर्जर हालत में पुलिस पिकेट

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आरे बायपास पर पुलिस पिकेट बने एक साल हो गए लेकिन आज तक इस पिकेट पर किसी भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इससे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिकेट अब जर्जर हालत में पहुंच गई है।
आरे बाइपास चार सड़कों को जोड़ता है। चरस, शराब और अन्य कीमती जड़ी-बूटी लेकर तस्कर इसी रास्ते से भाग जाते हैं। द्यांगण-आरे बाइपास बाजार को नहीं जोड़ता है। इस रोड से तस्करी करना आसान हो रहा है। इसके अलावा मनचले के किस्म के लोग भी यहां आते-जाते रहते हैं। रेता तस्करी आदि यहां आसानी से होती है। करीब एक साल पहले इस तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस चैकी बनाई गई और बारिश, धूप आदि में बचने के लिए पिकेट तैयार हुई। लेकिन यहां आज तक कोई भी सिपाही तैनात नहीं दिखा। कोतवाली पुलिस को इसकी जरूरत भी नहीं पड़ी। क्षेत्र के चरस तस्कर हल्द्वानी और रुद्रपुर आदि स्थानों पर पकड़े जाने के बावजूद भी पुलिस महकमा हरकत में नहीं आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार ¨पडारी रोड में गश्त नहीं होने से अराजक तत्वों का कब्जा रहता है। शाम को शराब पीने के बहाने भी कुछ मनचले यहां बैठ जाते हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।