March 6, 2026

ग्राफिक एरा डीड यूनिवर्सिटी में फूलों की बारिश से हुआ हैट्रिक गर्ल वंदना का स्वागत -ग्राफिक एरा ने 11 लाख रुपये का चेक भेंट कर वंदना को अपना ब्रांड अबेसडर बनाने की घोषणा की

देहरादून। ओलंपियन वंदना कटारिया टोक्यो से आज सुबह ही हरिद्वार पहुंची। कुछ घंटे अपने घर रोशनाबाद और हरिद्वार में गुजारने के बाद वह अभिनंदन समारोह में शामिल होने ग्राफिक एरा डीड यूनिवर्सिटी पहुंची। विश्वविद्यालय ग्राफिक एरा डीड यूनिवर्सिटी में फूलों की बारिश करके जोरदार स्वागत किया गया। ग्राफिक एरा ने ओलंपियन वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। ग्राफिक एरा ने वंदना कटारिया को अपना ब्रांड अबेसडर बनाने की घोषणा की। विश्वविद्यालय परिसर में ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डा कमल घनशाला और वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने ओलंपियन वंदना का स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में ओलंपियन वंदना कटारिया ने ग्राफिक एरा की पहल पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शानदार प्लेसमेंट के जरिये ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देश को खुशियों से रोशन कर रही है। इस साल बीटेक में 54 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिलना ग्राफिक एरा के शिक्षा के उच स्तर और उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक ट्रेनिंग देने की अछी व्यवस्था का प्रमाण है। डा. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने ओलिंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। वंदना कटारिया ओलिंपिक में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वंदना कटारिया की हैट्रिक न होती, तो टीम सेमीफाइनल में न पहुंच पाती। ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी का चौथे नंबर पर पहुंचना भी इतिहास रचने वाली उपलब्धि है। अगले ओलिंपिक में तीन साल बाद भारत गोल्ड जरूर जीतेगा। उन्होंने ओलंपियन वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा का ब्रांड अंबेसडर बनाने की घोषणा की।
डा घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत सक्षम होती हैं। उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। यहीं की लड़कियों और लड़कों को अछी ट्रेनिंग मिले, तो उत्तराखंड खेलों में यादा पदक पाने वाले राय के रूप में पहचान बना सकता है। वंदना कटारिया को किसी ट्रेनिंग के लिए जरूरत होगी, तो ग्राफिक एरा उन्हें सहयोग करेगा। अंतरराष्ट्रीय खेलों में अछा प्रदर्शन करने वाले दूसरे खिलाडिय़ों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राफिक एरा मैनेजमेंट की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने शॉल ओढ़ाकर ओलंपियन वंदना का अभिनंदन किया। इससे पहले समारोह में ओलंपियन वंदना के पिता नाहर सिंह कटारिया को श्रद्धांजलि दी गई।
इससे पहले ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने रोशनाबाद में वंदना कटारिया के घर पहुंच कर उनकी मां सोरण देवी और भाई चंद्रशेखर कटारिया का इस गौरवशाली उपलब्धि पर अभिनंदन किया था। इस दौरान राखी घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने पूरे देश की महिलाओं और लड़कियों को आगे बढऩे की राह दिखाई है। विपरीत परिस्थितियों में कठोर परिश्रम और लगन से किसी भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। वंदना कटारिया से मिली यह प्रेरणा हालात के आगे मायूस हो जाने वाले युवाओं को कामयाबी का रास्ता दिखाएगी। समारोह में ग्राफिक एरा डीड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. राकेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला और अन्य पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद थे। समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खासतौर से ध्यान रखा गया।