Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

40 पदों पर निकली वन क्षेत्राधिकारी की भर्ती

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) के 40 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। यह पहला ऐसा समय है जब आयोग ने तीन दिन लगातार लोअर पीसीएस, पीसीएस और अब रेंजर की भर्ती निकाली हो। आयोग सचिव कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2000 के बाद और 2 जुलाई 1979 के पूर्व का नहीं होना चाहिए। भर्ती से संबंधित नियम व शर्तों को जानने के लिए आयोग की वेबसाइट 222.ह्वद्मश्चह्यष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर विजिट करें।

Advertisement