Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

उत्तराखण्ड़ सरकार ने भेजी केन्द्र को अफगानिस्तान में फंसे 110 प्रदेशवासियों की सूची

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे प्रदेश के 110 निवासियों की एक सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुयमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने अब तक उपलब्ध सूचना के आधार पर अफगानिस्तान में फंसे राय के 110 निवासियों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि वह सूची में शामिल लोगों के संबंध में कोई नयी सूचना प्राप्त होने पर उसे तत्काल राय सरकार के साथ साझा करे।
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे उत्तराखंड वासियों के परिवार जन चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस संबंध में पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्रालय से बात कर चुके हैं। राय सरकार ने भी लोगों से अफगानिस्तान में फंसे अपने परिवार वालों या रिश्तेदारों का पूरा ब्योरा जैसे उनका नाम, स्थानीय पता और पासपोर्ट आदि की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है ताकि यह सूचना केन्द्र सरकार को दी जा सके। अपर मुय सचिव आनंद बर्धन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन को यह जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी जा सकती है।

Advertisement