Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

जंगली मशरुम खाने से परिवार के तीन लोगों की मौत, एस ,ऋषिकेश में चल रहा था ईलाज

नई टिहरी। टिहरी के प्रतापनगर के सुकरी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की जंगली मशरूम की सब्जी खाने से मौत हो गई है। तीन लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। बीते रविवार को सुकरी गांव के एक ही परिवार के तीनों लोगों की तबीयत खराब होने पर परिजन और ग्रामीणों उन्हें ऋषिकेश एस में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात को पहले दादी फिर पोती और उसके बाद शनिवार सुबह दादा की मौत हो गई है। ग्राम प्रधान सुकरी कविता कुडियाल ने बताया कि सुंदरलाल रविवार को जंगल से मशरुम लेकर आये थे। शाम को उन्होंने मशरुम की सब्जी बनाई। परिवार के तीन सदस्यों ने ही मशरुम की सब्जी खाई, जबकि उनकी बहू ममता ने सब्जी नहीं खाई। रात को तीनों को उल्टी और दस्त की होने पर परिजन और ग्रामीण उन्हें निजी वाहन से सीधे ऋषिकेश स्थित एस अस्पताल ले गये। शुक्रवार रात को विमला देवी ( 60) पत्नी सुंदरलाल, सलोनी (13) की मौत हो गई। जबकि सुंदरलाल (62) ने शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया परिवार के चार सदस्य गांव रहते थे, सलोनी की मां ममता ने मशरूम की सब्जी कम बनी होने पर अपने लिये दूसरी सब्जी बना रखी थी, जिस कारण वह मशरूम की सब्जी खाने से बच गई। बताया ग्रामीण सौदान कुडियाल रात को ही तीनों को अपने वाहन से ऋषिकेश एस ले गये।
मृतक सुंदरलाल के दो बेटे है। एक देहरादून और दूसरा पंजाब में नौकारी करता है। दादा, दादी और पोती की मौत से गांव में मातम पसर गया है। तीनों की मौत पर विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, मुरारी लाल खंडवाल, पंकज व्यास, देवी सिंह पंवार, अतर सिंह तोमर, रोशन लाल सेमवाल आदि ने भारी दुख जताया है।

Advertisement