March 21, 2026

रेफर करने से पहले पंजिका में रेफर करने का कारण स्पष्ट करना होगा

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय को अब रेफर सेंटर नहीं बनने दिया जाएगा। रेफर करने से पहले संबंधित चिकित्सक को इसका कारण पंजिका में अवश्य करना होगा। कहा कि वे स्वयं रेफर करने के कारण की जांच करेंगे। कहा कि किसी भी शिकायत मिलने पर जनता उनसे शिकायत कर सकती है। नए सीएमएस डॉ. विनोद टटा ने कार्यभार संभालने के बाद से कई व्यवस्थाएं सुधारनी प्रारंभ की हैं। जिससे अस्पताल में कई बदलाव आ रहे हैं। इधर सीएमएस टटा ने कहा है कि चिकित्सालय में वर्तमान में अधिकांश विशेषज्ञ चिकित्सक व कई उपकरण हैं। कहा कि उनका प्रयास है कि जनता को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिलें। कहा कि चिकित्सालय में आवश्यक दवाइयों के क्रय करने की प्रक्रिया चल रही है, तांकि मरीज को अधिक से अधिक दवाइयां अस्पताल से मिलें। साथ ही उन्होंने आदेश दिए हैं कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए, तांकि उसके समय व धन की बर्बादी न हो। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज को आवश्यक होता है तो उसे ही रेफर किया जाएगा, परंतु यहां उपलब्ध पंजिका में रेफर करने का कारण स्पष्ट करना होगा जिसका वह स्वयं अवलोकन करेंगे।