Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

ढ़ोल-दमाऊ के साथ नैथानी का मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल। सरकार के खिलाफ जबाव दो यात्रा के तहत पूर्व पेयजल मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने ढ़ोल-दमाऊ के साथ मंहगाई के खिलाफ हिसरियाखाल बाजार में सरकार के खिलाफ ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। जबकि रसोई गैस सिलेंडर कंधे पर उठाकर पूर्व पेयजल मंत्री ने सरकार पर मंहगाई पर हमला बोला। कहा कि सरकार ने रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने अपने महिला समान के नारे को ध्वस्त कर दिया है। जिससे आज गांव-गांव के लोग महंगाई के कारण रसोई सिलेंडर भी नहीं भरा पा रहे है। हिसरियाखाल में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पूर्व पेयजल मंत्री के साथ सरकार के खिलाफ बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने हिसरियाखाल में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा राज में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई और शिक्षा के सवाल पर हल्ला बोला। कार्यक्रम में पूर्व पेयजल मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि क्षेत्र में आज विकास कार्य ठप है। जो काम हो भी रहे है, उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। क्षेत्र की सड़कें आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। किंतु स्थानीय विधायक सड़कों में हो रहे भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे हुए है। नैथानी ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या भी निरंतर बढ़ी हुई है। कहा कि क्षेत्र में झूलते बिजली के तारों को सही नहीं करना, अस्प्ताल में डॉक्टर न होना, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती न होना, बैक ना होना, हडि़मधार पंपिंग योजना का सही संचालन न होना जैसी कई समस्याओं पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। नैथानी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा व यूकेडी छोड़ 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस नेता कुंदन बिष्ट, श्याम लाल आर्य, रणवीर बिष्ट, मकान चौहान, केशवानंद डोभाल, अमरजीत सिंह, अनुज, ज्ञान सिंह लिंगवाल, पिताबर बलूनी, ओपी, रमेश, जगदीश, रामलाल नौटियाल आदि मौजूद थे।

Advertisement