Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

खाई में गिरी कार, एक की मौत दूसरा घायल 

रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा-बावई मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची। त्वरित गति से रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृतक का शव भी खाई से निकाल दिया गया। कार चमियाला से पोखरी जा रही थी। जानकारी के मुताबकि मंगलवार सुबह 10 बजे करीब तिलवाड़ा-बावई मोटर मार्ग से आगे कर्णधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खाई में बोल्डर और चीड़ के पेड़ होने के कारण कार करीब 70 मीटर नीचे लुढ़कर हुए अटक गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि घटना में 40 वर्षीय उमेद सिंह नेगी पुत्र स्व जसपाल सिंह निवासी तोणजी पोखरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 42 वर्षीय जितेंद्र सिंह भंडारी पुत्र गजेंद्र सिंह भंडारी निवासी जौरासी पोखरी घायल हो गए। बताया घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल व्यक्ति को खाई से निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतक का शव निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। इधर, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रेस्क्यू टीम में सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह, हैड कास्टेबल आशीष डिमरी, हरीश बंगारी, कास्टेबल प्रदीप सिंह, दीपक कुमार, पवन, सुभाष, अजय बिष्ट, विकास गुंसाई, अमृत, विपिन रतूड़ी, नीरज आदि शामिल थे।

Advertisement