Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

गुस्साए बेरोजगारों विरोध रैली निकाल सरकार को घेरा, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

देहरादून। देहरादून में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सड़क पर बेरोजगारों को रोष दिखा। जोरदार प्रदर्शन के बीच सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीएड टीईटी प्रशिक्षित, बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट, योग प्रशिक्षक और बीपीएड-एमपीएड बेरोजगारों ने अलग-अलग जुलूस निकालकर विधानसभा कूच किया। बीपीएड-एमपीएड बेरोजगार अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते नजर आए। इसके अलावा भोजन माताओं के दो संगठनों ने भी विधानसभा कूच किया। इस दौरान रिस्पना पुल से पहले पुलिस ने सभी कूच रोक लिए। इस दौरान बेरोजगारों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग से आगे नहीं बढऩे दिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला अपराह्न तीन बजे तक चला। पुलिस आखिरी में प्रदर्शनकारी बेरोजगारों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। इस दौरान रिस्पना पुल के आसपास वाहनों की आवाजाही बंद रही। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

Advertisement