33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में आया फॉल्ट, 92 गांव की बिजली गुल
बागेश्वर। सोमेश्वर से कौसानी आने वाली 33000 वोल्ट की मुख्य लाइन में टहनी गिरने से लाइन में फॉल्ट में आ गया। जिससे सम्पूर्ण कौसानी व गरुड़, गगरीगोल, बैजनाथ, समेत 92 गांव की बिजली गुल हो गई। लाइट के अभाव में सीएससी सेंटर, फोटो स्टेट मशीन, आटा चक्की, ग्रिल आदि का कार्य सुबह से ठप पड़ा है।
बमुश्किल विभग्ग के काफी मशक्कत के बाद 4 बजे करीब विद्युत सुचारू हो सकी।
